मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की नानी का निधन

priyanka-chopra_1465015327प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योतसना का शुक्रवार को निधन हो गया है। अखबार द हिन्दू की खबर के मुताबिक, ज्योतसना 94 साल की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि मधु ज्योतसना प्रियंका की मम्मी की चाची थीं। कुछ समय पहले ही मधु ने अपना 94वां जन्मदिन मनाया था। इस पर प्रियंका ने भी उनको बधाई दी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने नानी के निधन पर कहा, यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरी प्यारी नानी, स्वत्रंता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और विधायक रहीं मधु ज्योत्सना का निधन हो गया है। प्रिंयका ने कहा कि वो हमेशा हमें याद आएंगी। प्रियंका ने कहा कि वो भले ही चिर निंद्रा में सो गई हैं लेकिन वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।
 

Related Articles

Back to top button