अजब-गजबमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर किया धमाका, एक करोड़ 30 लाख पार हुई फॉलोअर्स की संख्या

105381-priyanka-chopra-twitter-folदस्तक टाइम्स एजेंसी/मुंबई : ट्विटर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर एक करोड़ तीस लाख हो गई है और इसका जश्न उन्होंने फ्लोरिडा के बोका रैटन के समुद्र तट पर मनाया, जहां वह फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग कर रही हैं।

प्रशंसकों का किया धन्यवाद

33 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने सारे प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स के बढ़ने का यह सिलसिला जारी रहेगा। प्रियंका ने पोस्ट किया, ‘एक करोड़ तीस लाख..मुबारक। उम्मीद है यह सिलसिला जारी रहेगा।’ 

‘बेवॉच’ में लीड विलेन हैं प्रियंका

पूर्व विश्व सुंदरी ने पिछले वर्ष एबीसी के शो ‘क्वांटिको’ में शानदार अभिनय कर अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त की थी। वह फिल्म ‘बेवॉच’ में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही उन्होंने ऑस्कर समारोह में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी।

 

Related Articles

Back to top button