अजब-गजबमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा जल्द शुरू करेंगी “क्वांटिको” सीजन 2 की शूटिंग

priyanka-chopra-13_13_07_2016बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक और पड़ाव पार करने जा रही हैं। अमेरिकन टीवी शो “क्वांटिको” से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका अब जल्द ही इसके सीक्वल में भी दिखाई देंगी।

इसकी जानकारी देते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, “रेडी फॉर टॉम।” देसी गर्ल जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इस शो में प्रियंका ने एक एफबीआई अफसर की भूमिका निभाई है। प्रियंका इस शो के पहले सीजन में जितनी बोल्ड नजर आई, उतनी वे किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं।

इस शो में अपने कोस्टार के साथ इंटीमेट सीन्स करने की वजह से भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा प्रियंका ने शो में खतनाक स्टंट भी किए थे।

 

Related Articles

Back to top button