मनोरंजन

प्रियंका ने जब कहा, प्लीज सनी लियोन के साथ मत लो फोटो

priyanka-and-sunny-leone-567e2cf961434_lबॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पोर्नस्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी से कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुन सनी लियोनी दंग रह गईं। यह पूरा मामला है स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2015 के रेड कारपेट पर चल रहे फोटो सेशन का जहां पर सनी लियोन और प्रियंका एक दूसरे से बात करते नजर आयें। दरअसल हुआ कुछ यूं कि प्रियंका के ठीक बाद सनी लियोनी ने रेड कारपेट पर एंट्री की, जिसके बाद फोटोग्राफर्स ने दोनों को एक साथ पोज देने के लिए कहा। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने सनी लियोनी और प्रियंका चोपड़ा को पोज देने के लिए कहा, तुरंत ही प्रियंका ने फोटोग्राफर्स से कहा, इसके साथ तो फोटो मत लो यार। हिन्दी में बोलने के बावजूद भी सनी इस बात को समझ गई। और पोज देने में लग गई। ऐसा सुनते ही कही ना कही सनी लियोनी दंग रही। हालांकि ऐसा कहने के तुरंत बाद प्रियंका चोपड़ा हंस पड़ी और सनी लियोनी के साथ पोज देती हुईं नजर आईं। बता दें इन दोनों स्टार की नए साल में फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button