मनोरंजन

फिल्म ‘द परफेक्ट गर्ल में सिंपल सी’ वास्तविक लव स्टोरी है : तारा अलीशा

alishaमुंबई: बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री तारा अलीशा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘द परफेक्ट गर्ल एक सिंपल सी लव स्टोरी.’ व्यावसायिक ही नहीं, बल्कि वास्तविक भी है। तारा अलीशा ने कहा ‘यह ताजा प्यार की कहानी है। यह व्यावसायिक ही नहीं, बल्कि वास्तविक भी है। यह वैसी फिल्म है जो मैं हमेशा से करना चाहती थी। फिल्म निर्देशक प्रकाश ने कहा कि‘द परफेक्ट गर्ल..सच्ची कहानी है। द परफेक्ट गर्ल : एक सिंपल सी लव स्टोरी.. एक प्रेम कहानी है। इसमें एक जोड़े को आपस में प्यार हो जाता है। कुछ साल दोनों के बीच दूरी रहती है और बाद में दोनों फिर से अपने जीवन में उस यादगार रोमांस को लौटाने की कोशिश करते हैं। सिद्धार्थ महादेवन और सौमिल श्रृंगारपुरे ने इस फिल्म में संगीत दिया है। यह फिल्म 11 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

Related Articles

Back to top button