मनोरंजन

फोटो में देखिए शादी से पहले बिपाशा और करण की ‘बैचलर’ पार्टी

bips-17_2016417_19625_17_04_2016बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच दोनों ने फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ जमकर पार्टी की और यह काफी मजेदार रही।

जहां ब्राइडल शावर में बिपाशा ने खूब मस्ती की, वहीं करण की बैचलर पार्टी भी काफी मजेदार रही। आइए दिखाते हैं आपको इसकी एक झलक।

सबसे पहले बिपाशा की ब्राइडल शावर की बात करते हैं। बिपाशा ने इस पार्टी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और इनसे उनकी खुशी का आप बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं।

 

बिपाशा ने अपनी फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ खूब मस्ती की और सभी का इतना प्यार देख वो अभिभूत भी नजर आईं। उनकी और करण की शादी 30 अप्रैल को होने जा रही है। बिपाशा और करण के बीच फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर नजदीकियां बढ़ी थीं और फिर धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया।

हालांकि इससे पहले कभी भी बिपाशा और करण ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया और खुद को अच्छा दोस्त बताते रहें। वैसे दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें शेयर करने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

बिपाशा और करण ने हाल ही में सीधे अपनी शादी की खबर सुनाई। हालांकि इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं थी, क्योंकि प्यार जैसी चीज कहां छिपने वाली है।

जहां बिपाशा ने ब्राइडल शावर एंज्वॉय की, वहीं करण और उनके फ्रेंड्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। वो भी बैचलर पार्टी मनाने गोवा पहुंच गए और साथ में खूब मस्ती की। करण के डिजाइनर दोस्त रॉकी एस ने बैचलर पार्टी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। बता दें कि बिपाशा की तो यह पहली, मगर करण की तीसरी शादी है।

 

Related Articles

Back to top button