राज्यराष्ट्रीय

बर्ड सर्वे / देखीं प्रदेश में देखीगई, परभक्षी परिंदों की 10 और गिद्धों की 6 प्रजातियां

वन विभाग के सहयोग से शहर की संस्था ने गांधी सागर अभयारण्य में किया सर्वे, 8 राज्यों की 24 टीमों ने भाग लिया।

इंदौर : शहर की संस्था वाइल्ड लाइफ एंड नेचर कंजर्वेंसी ने मप्र वनविभाग के सहयोग से गांधी सागर अभयारण्य में बर्ड सर्वे किया। गांधी सागर गिद्धों के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहां अन्य परिंदों के लिए किया गया यह पहला बर्ड सर्वे है। इसमें मप्र सहित 8 राज्यों की 24 टीमें शामिल थी। इस सर्वे में परभक्षी परिंदों की 10 प्रजातियां देखी गईं। इसके अलावा देश में गिद्धों की पाई जाने वाली कुल 9 प्रजातियों में से 6 प्रजातियां यहां देखी गईं। यह सर्वे 22 फरवरी से 24 फरवरी तक किया गया। इसके पहले गिद्धों के लिए यहां दो बार सर्वे किया जा चुका है। वाइल्ड लाइफ एंड नेचर कंजर्वेंसी के राजेश मंगल ने बताया कि इसमें मप्र सहित महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 76 विशेषज्ञ आए थे। सर्वे से पहले पुणे की इला फाउंडेशन के एक्सपर्ट सतीश पांडे ने दो सत्रों में सभी टीमों को सर्वे करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी फारेस्ट गार्ड्स, अधिकारियों और विशेषज्ञों को परिंदों की गणना करने, उनके व्यवहार, प्रवास के बारे में बताया।

तीन-तीन मेंबर्स की 24 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में जाकर एक वन आरक्षक सहयोग यह सर्वे पूरा किया। परिंदों के बारे में डेटा शीट तैयार कर वन विभाग को सौंपी जाएगी। इंदौर से इस सर्वे में सचिन मतकर, स्वप्निल फंसे, सुरेंद्र बागड़ा, रितेश खाबिया,पल्लवी वज़े, दिनेश गवली, बृजेश सारस्वत, श्यामजी मिश्रा, अलीशा सैनी, अजय गडीकर, विजय सिंह, अंशुमान शर्मा, देवकुमार वासुदेवन, नटराजन, अखिल हार्डिया, निर्मल जैन, श्रीराम चौहान, प्रीति खन्ना,रवींद्र फलक, ओम महेश्वरी, अक्षत श्रीवास्तव और राजेश मंगल शामिल थे। इस सर्वे में परभक्षी परिंदों की प्रजातियों में व्हाइट आई बज़ार्ड, कॉमन केस्ट्राल, शॉर्ट टोड स्नेक ईगल, क्रेस्टेड सरपेंट ईगल, हनी बज़ार्ड, रेड नेक्ड फाल्कन, ग्रे हेडेड फिश ईगल, हाक ईगल और बोनेली ईगल देखे गए। उल्लुओंं की चार प्रजातियां स्पॉटेड आउल, ब्राउन फिश आउल, जंगल आउलेट और मॉटल्ड वुड आउल देखे गए। वल्चर की चार प्रजातियां जैसे इजिप्शियन वल्चर, किंग वल्चर, व्हाइट रम्ड वल्चर, यूरेशियन वल्चर, लॉन्ग बिल्ड वल्चर भी देखे गए। इसके अलावा प्रवासी परिंदों में पेलिकन्स, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रुडी शेल्डक, रेड क्रस्टेड पोचार्ड, पेंटेड सैंडग्रूज़, वर्बलर्स और लार्कस जैसे परिंदों को देखा गया।

Related Articles

Back to top button