जीवनशैली

बादाम भिगोकर खाने से होते हैं कहीं ज्यादा फायदे

आपने घर के बड़े-बुज़ुर्गों को ये कहते सुना होगा कि बादाम भिगोकर खाएं, ऐसा करने से ज्यादा फायदा होता है। लेकिन ऐसा क्यों? भीगा बादाम कच्चे बादाम से अलग किस तरह है? आइए हम आपको बताते हैं। दरअसल बादाम के छिलके में टैनीन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो कि इन पोषत तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है। यानी बादाम के साथ ये पोषक तत्व आपके शरीर में जाते तो हैं, लेकिन इसके छिलके की वजह से वो आप तक नहीं पहुंच पाते। लेकिन अगर आप बादाम को पानी में भिगोते हैं तो ये छिलका आसानी से उतर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने की अनुमति देता है। तो इसी वजह से कहा जाता है कि कच्चे बादाम की जगह आप भीगे हुए बादाम खाएं। आइये अब जानते हैं भीगे बादाम खाने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

पाचन क्रिया बेहतर बनाएं

अगर आपको पाचनतंत्र से जुड़ी कोई समस्या है तो आप भीगे हुए बादाम खाना शुरू कर दें। ये आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है। अगर आप भीगे हुए बादाम खाते हैं तो आपके पेट के लिए प्रोटीन हज़म करना आसान हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बादाम कि छिलकों में एंजाइम होते हैं, और जब वो अलग हो जाता है तो बाकी का बादाम फैट आसानी से तोड़ पाता है। फिर पाचन क्रिया और पोषक तत्वों का अवशोषण आसान हो जाता है।

दिल स्वस्थ रखे

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल स्वस्थ रहे तो रोज़ थोड़े से भीगे बादाम खाने की आदत डाल लीजिए। दरअसल, बादाम अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण रोकता है। इससे दिल और उसका सिस्टम हेल्दी बना रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे

बादाम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अच्छे होते हैं। ये बात रिसर्च से भी साबित हो चुकी है। जर्नल फ्री रेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक वैज्ञानिकों ने पाया कि बादाम का सेवन करने से ब्लन में अल्फाल टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो किसी के भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता करता है। इसलिए अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो आपको भीगे बादाम खाने चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

भीगे हुए बादाम में फॉलिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, ये पोषक तत्व गर्भ के शिशु के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में मददगार साबित होता है। जब बादाम को भिगा दिया जाता है तो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए उसे खाना आसान हो जाता है क्योंकि इसे पचाना आसान होता है, और इस अवधि में उनकी पाचन शक्ति कमजोर हो चुकी होती है।

बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करे

कॉलेस्ट्रॉल शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। शरीर में अगर बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा तो आर्टरीज़ यानी धमनियों में रुकावट पैदा होगी और जब आपकी धमनियां सही से काम नहीं कर पाएंगी तो आपके लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप भीगे बादाम रोज़ खाएंगे तो आपके शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ेगा और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होने लगेगा।

Related Articles

Back to top button