मनोरंजन

‘बालिका वधू’ फेम स्मिता बंसल पर भाभी के गहने चोरी करने का आरोप

smita-bansal-5680d5ac6b474_lकलर्स चैनल के फेमस टीवी शो बालिका वधू में आनंदी की सास के किरदार में नजर आने वाली स्मिता बंसल पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी भाभी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार स्मिता की भाभी मेघा गुप्ता ने अपनी ननद के अलावा पूरे परिवार पर दहेज प्रताडना का आरोप लगाया है।

इसमें स्मिता के माता-पिता और भाई शामिल हैं। मेघा ने बताया की उनके सास ससुर  और पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

क्या है आरोप

मेघा गुप्ता ने बताया कि साल 2009 में उनकी की शादी जयपुर निवासी सौरभ बंसल से हुई थी। मार्च 2009 में दोनों लंदन चले गए थे। सौरभ लंदन में वकील हैं। पति और ससुर के कहने पर मेघा ने भी लंदन के एक स्कूल में टीचर की नौकरी शुरू की।

जिसके बाद उसका वेतन भी सौरभ और ससुर लेने लगे। अब तक वह करीब 53 लाख रुपये अपने वेतन के सौरभ को दे चुकी है। मार्च 2010 में मेघा लंदन से जयपुर आई और यहां देखा कि ननद स्मिता ने उनके शादी के गहने पहने हुए थे।

उस समय मेघा ने कुछ नहीं कहा लेकिन धीरे-धीरे उसे दहेज के लिए ताने मारे जाने लगे। दहेज को लेकर मारपीट भी की। जिसके बाद मई 2015 के जून महीने में मेघा अपनी मां के साथ भारत आ गई, लेकिन ससुराल वालों ने उसे जयपुर आने से मना कर दिया।

इसके बाद मेघा ने गुडगांव महिला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जिसमें सास ससुर और पति पर दहेज प्रताडना और अपनी ननद स्मिता पर गहने चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस की मानें तो उन्होंने इस केस की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button