मनोरंजन

बिग बी, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, तो दीपिका बेस्ट एक्ट्रेस

big-b-ranveer-share-best-actor-award-1-1452335589 (2)मुंबई। अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह को शुक्रवार को यहां स्क्रीन अवॉर्डस 2016 में संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

अमिताभ को यह अवॉर्ड ‘पीकू’ में उनके किरदार के लिए दिया गया, तो रणवीर को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए यह पुरस्कार मिला।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दीपिका पादुकोण को ‘पीकू’ में उनके शानदार अभिनय के लिए मिला।वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से समानित किया गया।

rekha-deepika-1452335608शाहरुख खान को फिल्म ‘दिलवाले’ के लिए लोकप्रिय अभिनेता और दीपिका को ‘बाजीराव-मस्तानी’ के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।

अभिनेता इरफान खान ने ‘जूरी च्वाइस’ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीता, जबकि कल्कि कोचलिन ने जूरी च्वाइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया।52752e06025e4e560dc6e25527335548-1452335565

इस भव्य कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, सुभाष घई, शबाना आजमी और ऋषि कपूर जैसे कई कलाकार उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button