मनोरंजन

बिपाशा-करण की कहानी में नया ट्विस्ट

phpThumb_generated_thumbnail (41)एजेन्सी/मुंबई।आखिर किसने किया बिपाशा को किया रिजेक्ट, क्या करेंगे करन?

खबर है कि एक बार फिर बॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु बहू के रूप में रिजेक्ट हो गई हैं। करण सिंह ग्रोवर की मां ने बहू के रूप में बिपाशा को नापसंद किया है। उन्होंने करण से कह दिया है कि अगर इसके बाद भी वे बिप्स को अपनी शरीकेहयात बनाते हैं, तो वे करण से कोई रिश्ता नहीं रखेंगी। गौरतलब है कि बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बहुत जल्द दोनों शादी भी करने वाले हैं।

इसलिए पसंद नहीं बिपाशा

बिपाशा करण की मां को बहू के रूप में इसलिए पसंद नहीं हैं, क्योंकि उन्हें बिप्स के पास्ट से प्रॉबल्म है। दरअसल करण से पहले बिपाशा की लाइफ में कई लोग आए, लेकिन बिप्स किसी के साथ गृहस्थी का बंधन नहीं बांध पाईं। लंबे रोमांस के बाद उनके प्रेमियों ने उन्हें नकार दिया।

karan with his mom

हरमन चाहते थे, मां के कारण छोड़ा

बिपाशा के साथ पहले भी यही हुआ कि हरमन के माता-पिता को बिपाशा पसंद नहीं थीं। हरमन उन्हें चाहते थे, लेकिन मां-बाप के कारण उन्हें बिप्स से रिश्ता तोडऩा पड़ा। साथ ही डीनो मारियो, जॉन अब्राहम सहित कई लड़के बिपाशा की लाइफ में आए।

बिपाशा की मां ने भी जताई थी आपत्ति

पहले यह भी खबर आई थी कि बिपाशा की मां ने करण और जेनिफर के तलाक के मामले से दूर रहने को कहा था। अब करन की मां को भी दोनों के इस रिश्ते से प्रॉब्लम है।

दो बार शादी कर चुके हैं करण

करण सिंह ग्रोवर भी शादी के मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी दो बार शादी की। साल 2008 में श्रद्धा निगम और 2012 में जेनिफर विंगेट के साथ शादी रचाई। दोनों में ही वे सक्सेसफुल नहीं रहे। अब देखते हैं करण सिंह ग्रोवर क्या करते हैं। बिप्स को छोड़ेंगे या फिर मना लेंगे अपनी मां को।

Related Articles

Back to top button