टॉप न्यूज़मनोरंजन

बिपाशा की शादी मेंं नहीं आएंगी शिल्पा शेट्टी

bipashanachbaliye-28_28_04_2016बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी दोस्त बिपाशा बसु की शादी में शामिल नहीं हो सकेंगी। अंतिम समय में कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स शिल्पा के सामने आ गए हैं।

यह तो सभी जानते हैं कि शिल्पा और बिपाशा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। बिपाशा बसु अपने बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी करने जा रही हैं। मगर इस शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शेट्टी नहीं होंगी।

सूत्र ने बताया ‘शिल्पा को इस मौके पर बिपाशा के साथ होना ही था। मगर अंतिम समय में शिल्पा को अपना प्लान बदलना पड़ा। शिल्पा को नैरोबी के लिए रवाना होना है। वहां उन्हें एक एनजीओ के लिए आयोजित फंक्शन में परफॉर्म करना है। शिल्पा ने उन्हें वादा किया था कि वो सात साल के बाद परफॉर्म जरूर करेंगी। वो एनजीओ को ‘ना’ नहीं करना चाहती हैं।’

खबरी ने बताया ‘शिल्पा केवल बिपाशा की मेहंदी रस्म में शामिल होंगी। वहां से ही नैरोबी के लिए रवाना होंगी।’

शिल्पा ने इस बारे में कहा ‘मैं बिपाशा की मेहंदी सेरेमनी में शामिल रहूंगी। मगर रिसेप्शन में मौजूद नहीं रह सकूंगी। यह थोड़ा डरावना है। बिपाशा सारी खुशियां डिजर्व करती हैं।’

Related Articles

Back to top button