राज्य

बिहार चुनाव: 10 सीटों पर सभी की निगाहें, चाचा-भतीजे के बीच सीधा मुकाबला

votingस्तक टाइम्स/एजेंसी नई दिल्ली: पटना( 12 अकटूबर): बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सरकार के मंत्री से लेकर पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। और कई ऐसी सीटें हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी है।

पहले चरण के 49 सीटों में 10 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जिनपर सभी की निगाहें टिकी हैं। ये वैसी सीटें हैं जो बिहार की सियासत में अहम मुकाम रखती हैं खासकर
-सरायरंजन
-कहलगांव
-अलौली
-उजियारपुर
-भागलपुर
-तारापुर
-मुंगेर
-विभूतिपुर
-जमुई
-कल्याणपुर

पर दिग्गजों की किस्मत पर फैसला हो रहा है। इन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का बिहार की राजनीति में अहम रोल है। इन सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। समस्तीपुर के सरायरंजन से बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री विजय चौधरी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। स्वर्ण बहुल इस विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने युवा नेता रंजीत निर्गुणी को मैदान में उतारकर मुश्किलें बढ़ा दी है।

सबसे दिलचस्प मुकाबला कल्याणपुर में हो रहा है। यहां मुकाबला चाचा-भतीजे की बीच हो रहा है। इस चुनाव में रामविलास पासवान के परिवार के दूसरे पीढ़ी का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। रामविलास के प्रिंस राज को इस सीट से चुनौती दे रहे हैं जेडीयू के कद्दावर नेता महेश्वर हजारी। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

इस कड़ी में उजियारपुर भी आरजेडी के लिए प्रतिष्ठा की सीट है। आरजेडी के कद्दावर नेता आलोक मेहता का सीधा मुकाबला आरएलएसपी के कुमार अनंत से है। इस चरण में कहलगांव की सीट भी काफी अहमियत रखती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का मुकाबला लोकजनशक्ति पार्टी के नीरज मंडल से है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

तारापुर विधानसभा से बिहार की राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले शकुनी चौधरी इसबार हिंदूस्तानी अवाम मोर्चा से मैदान में ताल ठोक रहे हैं तो जेडीयू ने शुकनी चौधरी को कड़ी टक्कर देने के लिए कृषि वैज्ञानिक मेवालाल चौधरी को मैदान में उतारा है।

हमेशा की तरह अलौली विधानसभा क्षेत्र से 1990 से प्रतिनिधित्व करते आ रहे रामविलास पासवान के भाई और एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस की किस्तमत दांव पर है। पिछली बार पारस इस सीट से हार गए थे ।इस बार एक नियोजित शिक्षक चंदन कुमार टक्कर दे रहे हैं।

भागलपुर की हॉट सीट पर इसबार अश्विनी चौबे की इज्जत दांव पर है। अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित चौबे का सीधा मुकाबला अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता कांग्रेस के अजीत शर्मा से है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button