राज्य

बड़ी वारदात: महिला ने जहरीला इंजेक्शन लगा कर मासूम बच्ची के साथ की खुदकुशी

  • लुधियाना. साहनेवाल के न्यू माॅडल टाउन में एक महिला ने अपनी 10 साल की बच्ची के साथ जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाली महिला रेखा रानी पत्नी अशोक कुमार और बेटी की पहचान सोनम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके पर दोनों लाशों के पास एक सुसाइड नोट और इंजेक्शन पड़े हुए मिले हैं। पुलिस ने अशोक कुमार के बयान पर 174 की कार्रवाई कर लाशें पोस्टमार्टम करवा घरवालों के हवाले कर दी हैं।
    न्यू माॅडल टाउन के रहने वाले अशोक कुमार शेरपुर एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। अशोक रोजाना की तरह शुक्रवार को सुबह घर से अपने काम पर चले गए। जब वह शाम को घर पहुंचे तो अंदर से कुंडी बंद थी। उन्होंने कई बार गेट खटखटाया मगर किसी ने नहीं खोला। तभी वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने घर की एक खिड़की तोड़कर गेट खोला तो अंदर दोनों मां-बेटी की लाशें बेड पर पड़ी थीं। मौके पर पहुंचे थाना साहनेवाल के एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मरने वाली रेखा बीमार रहती थी। मौके पर कुछ इंजेक्शन और सीरिंज पड़ी थी। इससे लगता है कि दोनों ने इंजेक्शन लगाकर ही खुदकुशी की है।
     
    फ्रिज में रखे गहने पति को दिए जाएं
    लाशों के पास से एक नोट मिला है जिसमें रेखा ने लिखा है कि वह अपनी बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी कर रही है और साथ ही अपनी बेटी को भी मार रही है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। उसने लिखा था कि घर के गहने और सामान फ्रिज में पड़ा है, जिसे पति अशोक कुमार को दिया जाए।
     
     

Related Articles

Back to top button