उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

भाजपा हाईकमान ने गोरखपुर भेजा विशेष विमान, योगी आदित्य नाथ गए दिल्ली

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ को आज भाजपा हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। इसके लिए विशेष विमान गोरखपुर भेजा गया।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी हाईकमान की दिल्ली में बैठक अभी भी जारी है। इसके बीच आज लखनऊ में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होना है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ को आज भाजपा हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। इसके लिए विशेष विमान गोरखपुर भेजा गया।

योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली रवाना हो गए हैं। गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ विशेष विमान से दिल्ली बुलाए गए। वह कल शाम को करीब 4:30 बजे दिल्ली से गोरखपुर लौटे थे। कल देर रात उनके पास भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का फोन आया और शाह ने आज उनको सुबह दिल्ली पहुंचने का अनुरोध किया। इसके बाद योगी को ले जाने के लिए दिल्ली से ही आज सुबह लगभग करीब नौ बजे विशेष विमान गोरखपुर पहुंचा। लगभग उसी समय योगी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन संबंधी विचार विमर्श के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि योगी ने इस संबंध में किसी से कोई बात नहीं की।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय करने को लेकर दिल्ली हाईकमान में गहरा मंथन चल रहा है। भाजपा के लिए डेढ दशक बाद यूपी में इतनी बड़ी जीत हासिल करना उतना मुश्किल नहीं था, जितना मुख्यमंत्री का चेहरा तय करना। भाजपा में सीएम पद के लिए एक से बढ़कर एक दावेदार हैं। भाजपा हाईकमान सभी दावेदारों के साथ विचार विमर्श कर रहा है। इसी बीच गोरखपुर के सांसद और यूपी सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार योगी आदित्यनाथ को भाजपा हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुला लिया है। योगी को यूपी का सीएम बनाने की सहमति बन सकती है। साथ ही आशंका है कि दूसरा सीएम चुने जाने पर उन्हें समर्थकों को शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी दी जाए।

Related Articles

Back to top button