मनोरंजन

भारतीय ध्वज का अपमान कर मुसीबत में फंसे अभिषेक-ऐश्वर्या

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
23_10_2013-23aishabhi_s.jpgasaनई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को 5 साल के बाद तिरंगे के अपमान का खामियाजा भरना पड़ सकता है। असल में उत्तर प्रदेश के बरेली के आरटीआइ कार्यकर्ता की याचिका को राष्ट्रपति भवन ने स्वीकार करते हुए गृह मंत्रलय को सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है। आर टी आई कार्यकर्ता मुहम्मद खालिद जीलानी ने इसी वर्ष 20 जनवरी को राष्ट्रपति को याचिका भेजी थी। इस याचिका में कहा गया कि 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अभिषेक-ऐश्वर्या ने तिरंगे का अपमान किया है। शिकायत होने पर गृह मंत्रलय ने इस पर महाराष्ट्र की सरकार को इस पर क़ानूनी कार्यवाही करने को कहा है। 18 दिसंबर 2014 को गृह मंत्रलय ने यह जानकारी आरटीआई को दी जिसके बाद महाराष्ट्र की सरकार ने ऐसी कोई भी जानकारी न मिलने के बारे में बताया। आर टी आई इस मामले में जवाब देने में टाल-मटोल करती रही। इसके बाद राष्ट्रपति को याचिका भेजी गई। गौरतलब है कि आर टी आई के एक कार्यकर्ता ने कहा,”भारतीय ध्वज का अपमान करना बहुत गलत बात है, इसका अपमान चाहे कोई सेलेब्रिटी करे या फिर कोई आम इंसान,सजा सभी के लिए बराबर की होनी चाहिए।”ऐसे में राष्ट्रपति सचिवालया ने गृह मंत्रलय को सन्देश भेजा और इस मामले में आगे की कार्यवाही करने को कहा जिस के होने के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button