टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

भारत रहन-सहन के लिहाज से दुनिया का सबसे सस्ता देश

l_coin-1466827458एजेंसी/ लंदन। भारत रहने के लिहाज दुनिया का सबसे सस्ता देश है। यहां तक कि पड़ोसी पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले यहां रहना काफी सस्ता है। न्यूम्बियो के रिपोर्ट के मुताबिक खाने, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाले खर्चे हमारे देश में औरों के मुकाबले काफी कम हैं।

टॉप 10 देश
सर्वे के मुताबिक, भारत के अलावा जिन और नौ देशों में रहना सस्ता है, वे हैं मल्डोवा (2), पाकिस्तान (3), कजाकिस्तान (4), नेपाल (5), यूक्रेन (6), जॉर्जिया (7), अल्जीरिया (8), अजरबैजान (9) और कोलंबिया (10) हैं। अध्ययन 5875 शहरों पर किया गया है। इसके लिए वस्तुओं की कीमतों के 30 लाख आंकड़े जुटाए गए हैं।
 
मेट्रो शहर में रहना सस्ता
नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू जैसे मेट्रो शहरों में भी रहने में कम खर्च आता है। यहां पर लोग कम खर्चों में ही रह लेते हैं। मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी ने बताया कि भारत में घरेलू बाजार का दायरा व्यापक रूप में फैला हुआ है। यानी किसी भी शहर में रहने के लिए रोजाना की बुनियादी जरूरतें आसानी से सस्ती कीमतों पर मिल जाया करती हैं। लोगों का आसानी से खान-पान हो जाता है। भारत का सौ रुपया ब्रिटेन के करीब एक पौंड और अमरीका के करीब डेढ़ डॉलर के बराबर होता है।
 
भारत से महंगे हैं कई देश
अमरीका, ब्रिटेन जैसे दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां का रहन-सहन काफी महंगा है।
 
 
15 रुपए में सफर करते हैं लोग
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक बियर औसतन 94 रुपए में मिलती है, जबकि शहरों में बस का टिकट 15 रुपए में होता है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत 67 रुपए है तो किसी शहर में अपार्टमेंट का किराया करीब 11,600 रुपए प्रति माह है।
दक्षिण एशिया में बिहार सबसे गरीब
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक, पूरे दक्षिण एशिया में बिहार सबसे गरीब क्षेत्र है। वहीं, विश्व बैंक के आंकड़ों की मानें तो करीब 3.9 करोड़ भारतीय गरीबी में जीवन-यापन कर रहे हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं।
सस्ते सॉफ्टवेयर
भारत में कई देशों के मुकाबले सॉफ्टवेयर, आईटी सेवाएं, कृषि उत्पाद जैसे गेहूं, चावल काफी सस्ते हैं, जिससे हमारे देश में बड़ी मात्रा में पैसे का प्रवाह होता है।

Related Articles

Back to top button