फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

मंगलयान का मंगल प्रवेश

Marsबेंगलुरु। भारत ने अपनी पहली कोशिश में कामयाबी हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। महत्वाकांक्षी मिशन मंगलयान आज मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया और इसी के साथ भारत मंगल तक पहुंचने वाला पहला एशियाई देश बन गया है। इसरो के इस ऐतिहासिक मिशन के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो के सेंटर में मौजूद थे। उन्होंने तालियां बजाकर वैज्ञानिकों को बधाई दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास था कि मोम (MOM) निराश नहीं करेगा। मिशन की सफलता के लिए देश और देश के वैज्ञानिकों को बधाई। इसरो हर चुनौती को चुनौती देने में कामयाब है। इसरो को नामुमकिन को मुमकिन करने की आदत हो गई है। इरादे मंगल हों तो यात्रा भी मंगल होती है। पीएम ने साथ ही यह भी कहा कि अगर हम इस मिशन में विफल होते तो पहली जिम्मेदारी मेरी होती। नासा ने भी इसरो को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। ट्वीट में नासा ने कहा, इसरो को मंगल तक पहुंचने पर बधाई, लालग्रह की खोज के साथ जुड़ें।

Related Articles

Back to top button