मनोरंजन

मनोभाजन की शिकार नहीं हैं अमांडा : वकील

amnलॉस एंजेलिस। पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा बाइंस के वकील तामर अरमिनक ने अफवाहों का खंडन किया है कि अमांडा ने कभी मनोभाजन का उपचार कराया था। वेबसाइट ‘कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ मुताबिक  अपने विचित्र व्यवहार के कारण पिछले साल मनोवैज्ञानिक उपाचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने के बाद अमांडा ने सुर्खियों से दूर रहने का फैसला किया था। अरमिनक ने बताया  ‘‘अमांडा की चिकित्सकीय स्थिति को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने मुझसे अफवाहें दूर करने को कहा। अमांडा को मनोभाजन नहीं था और न ही उन्होंने कभी इसका उपचार कराया था।’’ उन्होंने बताया कि अमांडा को कभी शराब या नशीली दवाओं की लत नहीं थी। उन्होंने बताया  ‘‘इस समय वह कोई दवा नहीं ले रही हैं  वह जितना संभव है उतनी स्वस्थ जिंदगी जी रही हैं।’’ एक सूत्र ने बताया  ‘‘वह एक हफ्ते में कई बार चिकित्सा के लिए जाती हैं।’’

Related Articles

Back to top button