टॉप न्यूज़फीचर्डमनोरंजन

मरने से पहले क्यों कराया था प्रत्युषा बनर्जी ने एबॉर्शन….?

images (25)मुंबई : टीवी स्टार प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। कहा जा रहा है कि प्रत्युषा प्रेग्नेंट थी। इस बात की पुष्टि मुंबई के जे जे अस्पताल के डॉक्टरों ने की है, लेकिन डॉक्टरों ने यह भी कहा कि प्रत्युषा ने मौत के एक दिन पहले ही अबॉर्शन करवाया था।

जेजे हॉस्पिटल में प्रत्यूषा के यूट्रस के टिश्यूज का हिस्टोपैथालॉजिकल एग्जामिनेशन किया गया था। उसी के बाद यह खुलासा हुआ है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, ”इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह कुछ दिन पहले या महीने भर पहले प्रेग्नेंट हुई थीं।”

यूट्रस में सेकंड्री इन्फेक्शन और इन्जरी मिली है जो कि मिसकैरिज या प्रेग्नेंसी हटाते वक्त होती है। फॉरेंसिक सर्जन को प्रत्युषा के यूटेरस में से एक थिक फ्लुड मिला है, जिससे पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट थी। डॉ एस एम पाटिल ने बताया कि इस फ्लुड को सिक्योर कर लिया गया है और हिस्टोपैथोलॉजी टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

हांलाकि पुलिस अब बच्चे के पिता का पता लगाने की कोशिश करेगी, जो कि उनके लिए एक टेढ़ी खीर है। क्यों कि अजन्में बच्चे के पिता के बारे में जानना लगभग नामुमकिन है। बता दें कि प्रत्युषा लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज के साथ लिव इन में रह रही थी।

Related Articles

Back to top button