नई दिल्ली: फिल्म ‘मस्तीजादे’ का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। सनी लियोन, तुषार कपूर और वीर दास पर फिल्माये गये इस गाने की टाइटल है- ‘होड़ नच….’।
इस गाने को आवाज दी है रितु पाठक और Meet Bros Anjjan ने। इस बोल्ड गाने में आप सनी लियोन के दो अवतार देख सकते हैं। फिल्म में सनी डबल रोल में नजर आने वाली हैं- लिली लेले, लैला लेले और इनके प्रेमी होंगे तुषार कपूर और वीर दास। रितेश देशमुख भी फिल्म में कैमियो करते हुए दिखेंगे। मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी सनी लियोनी की फिल्म ‘मस्तीजादे’ सेक्स कॉमेडी है।