राज्य

महापड़ाव स्थल पर किसानों से कहीं अधिक पहुंच गए पुलिस जवान

जोधपुर।जोधपुर में आज से प्रस्तावित महापड़ाव के लिए किसान पहुंचना शुरू हो गए है, फिलहाल चुनिन्दा किसान ही कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे है। अलबत्ता भारी संख्या में पुलिस ने अपना डेरा कलेक्ट्रेट के बाहर जमा लिया है। फिलहाल किसानों से कहीं अधिक पुलिस बल कलेक्ट्रेट के बाहर नजर आ रहा है। ऐसा है कलेक्ट्रेट के बाहर का माहौल…

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने राहुल को कहा ‘पप्पू’, पार्टी ने किया सस्पेंड 

महापड़ाव स्थल पर किसानों से कहीं अधिक पहुंच गए पुलिस जवान– जोधपुर में आज से संभाग के किसानों का महापड़ाव शुरू होने वाला है। अपनी उपज के लाभकारी दाम की मांग को लेकर किसान संगठन कई दिन से इस महापड़ाव की तैयारी में जुटे है।
– महापड़ाव के लिए संगठनों ने पचास हजार किसानों को एकत्र करने का लक्ष्य तय किया हुआ है। किसानों आंदोलन से घबराए प्रशासन ने पहले कलेक्ट्रेट के बाहर महापड़ाव की अनुमति नहीं दी, लेकिन बाद में किसानों के दबाव में अनुमति देनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति के नाम के खुलासे में सरकार की देरी से विपक्ष नाराज

– कलेक्ट्रेट के बाहर सुबह से ही पुलिस की गहमा-गहमी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल को कलेक्ट्रेट के बाहर तैनात किया गया। वहीं आला अधिकारी भी वहीं डेरा डाले बैठे है।
– वहीं दूसरी तरफ महापड़ाव के लिए दोपहर एक बजे तक चुनिन्दा किसान ही कलेक्ट्रेट पहुंच पाए। किसानों का कहना है कि गांव से रवाना हुए किसानों को यहां पहुंचने में समय लगेगा। दोपहर पश्चात बड़ी संख्या में किसान पहुंच जाएंगे।

Related Articles

Back to top button