ब्रेकिंगमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में इमारत का स्लैब गिरने से छह लोगों की मौत

मुम्बई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर स्थित साईं शक्ति बिल्डिंग का पांचवीं मंजिल का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसा शुक्रवार रात 11 बजे का है। फायर ब्रिगेड उल्हासनगर मनपा और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग 1995 में बनाई गई थी। इस पूरी बिल्डिंग में 29 फ्लैट थे। सभी छह मृत लोगों को उल्लासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल भेजा गया है। अभी और लोगों के दबे होने की उम्मीद है। स्थानीय विधायक और जिले के पालकमंत्री घटनास्थल पर मौजूद हैं।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button