राज्य

महिला डॉक्टर को भगा ले गया थानेदार

invजींद (एजेंसी)। जिले के सफीदों कस्बे में एक थानेदार द्वारा एक महिला डॉक्टर को कथित तौर पर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। थानेदार के खिलाफ महिला डॉक्टर के पति ने शिकायत दी है, जिसके बाद गुरूवार को सफीदों थाने में आरोपी थानेदार के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी थानेदार अशोक कुमार जुलाना थाने में कार्यरत है, जबकि महिला डॉक्टर सफीदों सिविल अस्पताल में कार्यरत है। पुलिस जांच में जुटी है। महिला डॉक्टर के पति ने शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी 10 अगस्त से लापता है। जुलाना थाने का थानेदार अशोक कुमार उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। दोनों ही शादीशुदा हैं। महिला के दो बच्चे तो थानेदार की एक बच्ची है जिसने हाल ही में जन्म लिया है। इस मामले में जींद के एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि अशोक कुमार दो दिन की छुट्टी लेकर गया था। उसे 10 अगस्त सोमवार को ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आया। जब उसे फोन किया गया तो उसने बताया कि उसकी लड़की को पीलिया हो गया है, इसलिए ड्यूटी पर नहीं पहुंच सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button