उत्तर प्रदेशराज्य

मां-बेटी की हत्या, साड़ी से लटकती मिली महिला की लाश

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक महिला और उसकी 20 साल की बेटी का कत्ल कर दिया गया। खूनी मंजर के इस खेल में जहां महिला की लाश कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली, वहीं युवती का शव चारपाई पर पड़ा था। लोग युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जता रहे हैं। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। 
महिला अपनी बेटी के साथ खेत के पास बने घेर में सो रही थी। उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार की रात सोते समय ही यह घटना हुई। ग्रामीणों को आशंका है कि हत्यारों ने प्रीती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। युवती के गले पर भी निशान भी हैं। ऐसे में लगता है कि उसे गला घोंटकर मारा गया है।

दूधिया के आने पर हुई घटना की जानकारी

सुबह मां-बेटी की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। कासगंज(ब्यूरो)। मां-बेटी खेती के अलावा दूध बेचने का भी काम करती थीं। घेर पर ही उन्होंने भैंस पाल रखी थीं। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे दूधिया दूध लेने पहुंचा। दुधिया के आवाज लगाने पर भीतर से मां-बेटी ने कोई उत्तर नहीं दिया, तो उसने जंगले से भीतर झांका। अंदर का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई। घबराकर वह चीखने-चिल्लाने लगा। शोर मचाते हुए गांव की ओर जाकर उसने घटना की जानकारी प्रधान रवींद्र और ग्रामीणों को दी, तो हड़कंप मच गया।

Related Articles

Back to top button