मनोरंजन

मातृत्व ने दिया नया दृष्टिकोण : शेरिल

sheलॉस एंजेलिस। गायिका और गीतकार शेरिल क्रॉ कहती हैं कि दो बेटों की मां होना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मातृत्व ने उनको नया दृष्टिकोण दिया है। शेरिल (51) ने दो बेटों छह वर्षीय व्याट और तीन वर्षीय लेवी को गोद लिया है। वेबसाइट ‘कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम’ के अनुसार शेरिल ने पत्रिका ‘क्लासिक रॉक’ को बताया ‘‘मां होना सबसे बड़ी बात है। मातृत्व हर बात को नया दृष्टिकोण देती है।’’ शेरिल को अपने दोनों बेटों को घूमने ले जाना पसंद है। जब वह घर से दूर होती हैं तो उन्हें अपने बच्चों की याद सताती है इसलिए वह उन्हें अपने साथ ले जाना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा ‘‘मेरे बेटे बड़े हो रहे हैं। उन्हें मेरे साथ घूमने जाना बस में यात्रा करना और तंबुओं में सोना पसंद आता है। मैं भी उनके साथ काफी मजे करती हूं। दरअसल आप जिनसे प्यार करते हैं उनसे दूर रह पाना मुश्किल हो पाता है।’’

Related Articles

Back to top button