मनोरंजनराज्य

मुंबई में ब्वॉयफ्रेंड के फ्लैट में मॉडल ने की आत्महत्या

karamjeet-kaur-suicide_14_07_2016एजेंसी/ मुंबई। दिल्ली की रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री करमजीत कौर उर्फ नेहा ने आत्महत्या कर ली। नेहा का शव उसके ब्वॉयफ्रेंड के अंधेरी स्थित फ्लैट में पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 27 वर्षीय नेहा ईद से एक दिन पहले दिल्ली से मुंबई आई थी। वह यहां अंबोली इलाके में अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपेंद्र सिंह उर्फ देवराज के साथ रह रही थी। देवराज अभिनेता और निर्देशक है। बुधवार की रात 12 बजे जब देवराज घर वापस लौटा तो दरवाजा बंद था।

कई बार आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला, तो उसने पुलिस को बुलाया। दरवाजा खोलने पर नेहा का शव लटकता मिला। नेहा और देवराज की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। देवराज के मुताबिक, नेहा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वह अभी शादी नहीं करना चाहता था।

हफ्तेभर पहले नेहा मुंबई आकर उसके साथ रहने लगी। यहां भी दोनों में इस बात पर कहासुनी होती थी। पुलिस फिलहाल देवराज और नेहा के अन्य दोस्तों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू को जानने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button