मनोरंजन

‘मुंबई सागा’ के बारे में जॉन अब्राहम को कुछ भी पता नहीं

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ 101292-john-abrahamमुंबई : अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि उन्हें निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘मुंबई सागा’ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संजय गुप्ता ने मुख्य अभिनेता के तौर जॉन को इस फिल्म में लेने की घोषणा की थी। गुप्ता ने वर्ष 2013 में ‘शूटआउट एट वडाला’ की सफलता के बाद अपनी अगली परियोजना के रूप में ‘मुंबई सागा’ की घोषणा की थी।

जॉन ने कहा, ‘मुझे इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस फिल्म के बारे में मेरी संजय गुप्ता से कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘इसके (शूटआउट एड वडाला) बाद उन्होंने ‘जज्बा’ फिल्म में काम किया। मैं और संजय एक दूसरे से संपर्क में नहीं हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं और उनके साथ काम करना चाहूंगा लेकिन हम एक दूसरे के संपर्क में नहीं हैं इसलिए मुझे ‘मुंबई सागा’ या उनकी योजना की कोई जानकारी नहीं है।’ 

43 वर्षीय जॉन अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में श्रुति हसन ने उनके साथ काम किया हैं। यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा वह ढिशूम, फोर्स 2 और हेरा फेरी 3 में भी काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button