राज्य

मैगी खाने के बाद कमरे में चला गया 13 साल का बच्चा, फंदे से लटका मिला शव

बड़े भाई के साथ मैगी खाने के बाद 13 साल छोटा भाई कमरे में चला गया। कुछ देर बाद भाई कमरे में गया तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया। यह देखकर मां-बाप सन्न रह गए। घटना पंजाब के जालंधर की है।मैगी खाने के बाद कमरे में चला गया 13 साल का बच्चा, फंदे से लटका मिला शव

पॉश कालोनी मोता सिंह नगर में युवक ने अपने छोटे भाई को लॉन में फंदे से लटका हुआ पाया। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई, जबकि बड़े भाई का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। जब उसने हर्ष को फंदे से लटके देखा तो वह चिल्लाने लगा।

अभी अभी: सपा विधायक ने मतदाताओं को धमकाया, वीडियो हुआ वायरल

उसके बाद उसने जैसे तैसे करके अपने पिता गंगाबख्श सिंह को फोन किया और आसपास के लोगों को जमा किया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची को शव को फंदे से उतरवाया। एसएचओ डिवीजन नंबर छह गुरबख्श सिंह ने ने अभिषेक के बयान दर्ज कर लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ाई करने के लिए कहना भारी पड़ गया

मृतक के पिता गंगाबख्श सिंह ठाकुर ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं और 20 साल से यहां रह रहे हैं। उनका कैटरिंग का काम है। शनिवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गए थे। जाते हुए बड़े बेटे 22 साल के अभिषेक से 7वीं के स्टूडेंट छोटे भाई हर्ष को पढ़ाने के लिए कह गए। उसका सोमवार को सोशल साइंस का पेपर था।

अभिषेक ने उसे चार चैप्टर याद करने और पिर्रर सुनाने के लिए कहा। हर्ष ने कहा कि आधे घंटे बाद पढ़ाई करेगा। इस पर अभिषेक ने उसे पढ़ाई के लिए समझाया तो कुछ देर बाद वह पास वाले कमरे में चला गया। इसके बाद अभिषेक वहीं अपने डॉगी के साथ खेलने लगा। आधे घंटे बाद कमरे में जाकर देखा तो हर्ष नहीं था।

लॉन में पहुंचा तो देखा हर्ष चुन्नी के फंदे के सहारे ग्रिल से लटका था। उसके पैरों के पास तेल का टीन पड़ा था। वह उसे अस्पताल ले गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ गुरबचन सिंह का कहना है कि मामला सुसाइड का है। पढ़ाई करने के लिए जोर देने पर बच्चे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button