अजब-गजबमनोरंजन

‘मोहनजो दारो’ के ट्रेलर में छा गए रितिक रोशन

400x400_MIMAGE0792a1449fb532ad1b510bffd5e90ddbआशुतोष गोवरिकर निर्देशित फिल्म ‘मोहनजो दारो’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रितिक रोशन फिल्म में शर्मन नाम के शख्स की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में रितिक काफी गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। जंग के मैदान में वो दुश्मनों को पटखनी देते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े का दिलकश लुक भी देखने को मिल रहा है, जो एक डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। रितिक को फिल्म में उनसे पहली नजर में प्यार हो जाता है।

तमिल फिल्म में अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर सुर्खियां बटोरने वाली पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया था, जिसमें उनके पहनावे की इतिहासकारों ने काफी आलोचना की थी।

रितिक का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर मेहनत भी की है। फिल्म में अभिनेता कबीर बेदी भी अहम भूमिका में होंगे।

यह प्राचीन नगर मोहनजो दारो की पृष्ठाभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें रोमांच के साथ रोमांस भी होगा। ‘मोहनजो दारो’ 12 अगस्त को सिनेमाघरोंं में दस्तक देगी।

 
 

Related Articles

Back to top button