यहाँ रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना कानूनन अपराध, इन नियमों पर नहीं होगा विश्वास


फिलहाल, यह बता पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन हम आपको ऐसे अजब-गजब कानूनों की जानकारी जरूर दे सकते हैं। इनके बारे में जानकर आपको बड़ी हैरानी होगी। तो चलिए जानते है इनके बारे में…
– अगर आप सिंगापुर जा रहे हैं तो अपने साथ भूल से भी च्युइंग गम मत ले जाना वरना वहां पहुंचते ही आपको भीरी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो यहां च्युइंग गम चबाने पर 1 हजार डॉलर का जुर्माना लगा है।
– क्या आप यकीन करेंगे कि समोआ में पत्नी का जन्मदिन भूलने पर सजा का प्रावधान है? इसे मजाक समझने की भूल न करना।
– फ्लोरिडा में जानवरों की नकल करना गैरकानूनी है।
– अमेरिका के मिनिसोटा में पुरुष और महिला के अंडर गारमेंट को एक साथ नहीं सुखाया जा सकता।
– मोंटाना में फोनबुक का आधा फाड़ना गैरकानूनी है।
– न्यूयॉर्क में छत से कूदना गैरकानूनी है, ऐसा करने पर मौत की सजा हो सकती है।
– नेवाडा के यूरेका में मूंछ वाले मर्द द्वारा लडकियों को किस करना गैरकानूनी है।
– सेन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
– डेनमार्क में आप अपने बच्चों के नाम अपने मुताबिक नहीं रख सकते हैं।
– वॉशिंगटन में आप किसी वर्जिन के साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं बना सकते हैं।
– इंडियाना में बार्बीडोल को पुरुषों के कपड़े नहीं पहना सकते हैं।
– वॉशिंगटन में अभिभावकों का खुद को आमिर बताना भारी पड़ सकता है।
– नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी है।
– इंडोनेशिया में एक ऐसा कानून है जिसके जिक्र हम अपनी इस रिपोर्ट में नहीं कर सकते।