अजब-गजबफीचर्ड

अंक ज्योतिष से जानें आज का दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक जातक का मूल अंक होता है। मूल अंक निकालने के के लिये, जैसे किसी का जन्म की तिथि 1 है तो उसका मूल अंक 1 है, जैसे किसी दी जन्मतिथि 22 है तो 2+2 = 4 हुआ, इसी तरह मूल अंक या मूलांक निकालें। आज जातक का दिन कैसे रहेगा, जानिये।
अंक 1 : शाम होने तक शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। कल की मेहनत आज रंग लाएगी। कल की मेहनत आज रंग लाएगी।
अंक 2 : कहीं दूर की यात्रा आज आपके लिए लाभ के अवसर बना सकती है। अंकों के इस योग-संयोग का लाभ लें।
अंक 3 : अनावश्यक चिंताओं से मन बोझिल हो सकता है। बेहतर होगा, आज के दिन नकारात्मक सोच से बचें।
अंक 4 : आज के दिन जातक के कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी मामले पूर्ण होने के आसार हैं। पूरी शारीरिक, मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।
अंक 5 : जातक के सभी बिगड़े कार्य बनते नज़र आएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ। पूरे दिन का उपयोग उत्साह और उमंग के साथ करें।
अंक 6 : मानसिक विचलन को शांतकर अपने काम में लगें, सफलता के आसार हैं। किसी पुराने रुके हुए कार्य के संपन्न होने के आसार हैं।
अंक 7 : मन और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पुराने रिश्तों में खटास आ सकती है। दोपहर तक का समय अनुकूल।
अंक 8 : पुराने निर्णय पर अडिग रहते हुए कार्य करें, सफलता मिलेगी। आज के दिन नए विचार से बचना जरूरी। अनिर्णय की स्थिति बन सकती है, इससे बचें।
अंक 9 : अंतिम क्षण में बिगड़े हुए काम और हालात नियंत्रण में आ जाएंगे। पुराने निभाए हुए संबंध आज अचानक से आपके काम आएंगे।

Related Articles

Back to top button