अद्धयात्म

यहां मुस्लिम परिवार 50 साल से कर रहा है गौ सेवा

cow4-1444369329भारत में जहां गौ हत्या को लेकर आरोप व अफवाहों का बाजार गर्म है वहीं ग्रेटर नोएडा से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित दनकौर क्षेत्र में एक गौशाला सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रही है। दरअसल इस गौशाला में एक मुस्लिम परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से गाय की सेवा कर रहा है।

इस इलाके में स्थित प्राचीन द्रोणाचार्य मंदिर के पीछे यह गौशाला है। लोगों के बीच हबीब भाई के नाम से मशहूर इन गौपालक का परिवार गायों की सेवा में जुटा है। गौशाला में करीब 800 गाय हैं। मुस्लिम परिवार द्वारा इतनी बड़ी तादाद में गायों की सेवा का यह उदाहरण स्थानीय लोगों के लिए किसी भी आश्चर्य का विषय नहीं है, क्योंकि यह परिवार पिछले 50 सालों से अपना समय और परिश्रम गायों की सेवा में लगा रहा है।
हबीब बताते हैं कि उन्होंने गौसेवा उस समय शुरू की थी जब उनकी उम्र 10 साल थी। तब से लेकर आज तक ये सिलसिला जारी है। यहां तक कि कई लोग गौशाला में बीमार तथा अंधी गायें भी छोड़ जाते हैं और हबीब उनकी भी सेवा करते हैं।

 

11 सदस्यों के परिवार में 7 लोग हबीब का हाथ बंटाते हैं। वहीं, दादरी इलाके में बीफ की अफवाह को लेकर अखलाक अहमद की हत्या के मामले में हबीब हैरान हैं। वे इस पूरे मामले को राजनीति से जुड़ा बताते हैं।

 

गौशाला में सेवा करने के लिए हिंदू परिवारों के लोग भी हबीब के साथ हैं। उनके लिए यह गौशाला गर्व का विषय है। हबीब का कहना है कि देश में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाएं गलतफहमियों की वजह से हो रही हैं। हमें एक दूसरे को जानने और समझने के लिए नफरत की पट्टी आंखों से हटानी होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button