जीवनशैलीफीचर्ड

युवा भारतीय पर्यटकों का मन मोहने को तैयार वियना

paनई दिल्ली (एजेंसी)। आस्ट्रिया की राजधानी वियना अपने सांस्कृतिक पर्यटन के लिए विश्व विख्यात है। वियना अपने संगीत  संस्कृति और कॉफी हाउसों के लिए दुनियाभर के पर्यटकों में विशेष तौर पर जाना जाता है। भारत से और युवा यात्रियों के स्वागत के लिए आस्ट्रिया की राजधानी वियना पूरी तरह से तैयार है। प्रसिद्ध वॉल्ट्ज और ऐतिहासिक कॉफी हाउसों के शहर वियना ने युवा यात्रियों को ध्यान में रखते हुए विशेष यात्रा पैकेज की पेशकश करेगा। वियना पर्यटक बोर्ड ने विशेष तौर पर युवा भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निजी पर्यटन कंपनी थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड से समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य आने वाले छह वर्षों में भारत से वियना के भ्रमण पर जाने वाले युवा पर्यटकों की संख्या को दोगुना करना है। समझौते के तहत वियना के प्रचार के लिए थॉमस कुक इंडिया की शैक्षिक शाखा द सेंटर ऑफ लर्निंग के द्वारा थॉमस कुक इंडिया से संबंधित 1०० से अधिक यात्रा साझेदारों और यात्रा एजेंटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। वियना में पर्यटकों की युवा पीढ़ी के लिए खोजने के लिए बहुत कुछ है। फिर चाहे वह यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल सिटी सेंटर हो  शॉनब्रन कैसल या फिर इसके खूबसूरत प्राकृतिक उद्यान हों। वियना की यात्रा वास्तव में सिर्फ प्रकृति या एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा भर नहीं है  बल्कि वियना अपने पर्यटकों को समय की भी यात्रा की अद्भुत क्षमता प्रदान करता है। वियना के पास अतीत को वर्तमान से जोड़ने की गजब की क्षमता है। वियना अपने 27 महलों सहित 163 शाही आवासों के साथ पर्यटकों को शाही अतीत के गलियारों की अद्भुत सैर का लुत्फ प्रदान करता है। हाल ही में दिल्ली दौरे पर आए वियना पर्यटक बोर्ड के निदेशक नॉर्बर्ट केटनर का कहना है कि वियना विश्व प्रसिद्ध कला गलियारों  ऊंची इमारतों  मधुमक्खियों और फूलों का घर है। वियना स्टेट ओपेरा से लगभग 1० किलोमीटर की दूरी पर पर्यटक अंगूर के बगीचों से शराब के साथ कुछ स्वादिष्ट वियना के पकवानों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। वियना सिर्फ शाही अतीत ही नहीं बल्कि शाही भव्यता में डूबे पर्यटकों  को अपने शॉनब्रन कैसल और हॉफ्बर्ग पैलेस जैसे आधुनिक आकर्षणों के साथ वर्तमान से भी जोड़े रखता है  जिनमें अन्य दूसरे भवनों की तरह आस्ट्रियाई राष्ट्रपति का कार्यालय  कई संग्रहालय  राष्ट्रीय पुस्तकालय और सम्मेलन स्थान शामिल हैं। युवाओं को ध्यान में रखते हुए थॉमस कुक इंडिया ने अपने यात्रा कार्यक्रम में मनोरंजक सेगवे टूर के जरिये वियना शहर के भ्रमण  आकर्षक डैन्यूब नदी के साथ बाइक से भ्रमण  कुछ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय संगीत सुनने के लिए डोन्यूनसल उत्सव  हाउस ऑफ म्युजिक में वियना के ऐतिहासिक संगीत की खोज और संवादात्मक डिस्प्ले का इस्तेमाल कर ऑर्केस्ट्रा संचालन में भी हाथ आजमाने जैसी अद्वितीय सुविधाएं शामिल की हैं।  केटनर ने बताया  ‘‘अधिकांश भारतीय सैलानी सामान्य शेंजेन वीजा प्राप्त कर पूर्व हैब्सबर्ग साम्राज्य के तीन प्रमुख शहरों – वियना  बुडापेस्ट और प्राग का भ्रमण अवश्य करते हैं  जो सुनहरे त्रिकोण के रूप में लोकप्रिय है।’’वियना को अगस्त 2०13 में लिस्ट25.कॉम की सूची में युवाओं के रहने के लिए सबसे अच्छे शहर के रूप में पहले स्थान पर रखा गया है। वैश्विक मानव संसाधन सलाहकार समिति मर्सर के रहने योग्य गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर वियना लगातार चौथे वर्ष भी विश्व में बेहतरीन रहने योग्य गुणवत्ता प्रदान कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। इस सूचकांक में 221 शहरों को शामिल किया गया था।

वियना के बारे में दस सबसे रोचक तथ्य :

– वियना विश्व में अकेला ऐसा महानगर है  जिसमें शहर के भीतर ही अंगूर के बगीचों की संख्या में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
– वियना में पार्कों की भरमार है। वसंत के दौरान अकेले वॉक्सगार्टन में 4०० तरह के गुलाब के फूल खिलते हैं।
– वियना स्टेट ओपेरा प्रत्येक सीजन में लगभग 3०० दिन के आसपास 5० से अधिक ओपेरा और बैले
 की प्रस्तुति करता है।
– वियना के ऐतिहासिक केंद्र को यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है।
– वियना लगभग 2 ००० कॉफी हाउसों का घर है  जिनमें से कुछ बहुत अधिक पुराने हैं।
– वस्र्टलप्रैटर मनोरंजक पार्क के हाउस ऑफ मिरर्स में मम्मियाँ टूथपिक की तरह पतली और पापा बैरल की तरह मोटे दिखायी देते हैं।
– वियना शॉपिंग करने वालों का स्वर्ग है। ब्रैड पिट और पीट डोहर्टी जैसे सितारे वियना के हैटमेकर मुहलबोयर की हैट पहनते हैं। लेडी गागा ने अपने वीडियो ‘द एज ऑफ ग्लोरी’ में वियना की पेशेवर डिजाइनर नीना पीटर के दस्ताने पहने हैं।
– घरेलू शराबखानों में व्यंजन और शराब परोसी जाती है। अंगूर के बगीचों की यात्रा करने से अंगूर के बगीचों और शराब के गोदामों का पहला अनुभव प्राप्त होगा।
– वियना में 85० पार्क (इनमें से 28० शाही पार्क हैं) और 1 73० एकड़ में फैले अंगूर के बगीचे हैं। इसके अलावा 1 716 पुल हैं।

Related Articles

Back to top button