उत्तर प्रदेशराज्य

यूपीः दादा ने पोते की दर्दनाक हत्या, जीभ और गुप्तांग काटे

acr468-56c626a019ef5murderदस्तक टाइम्स एजेंसी/यूपी में कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा (कुढ़रा) में शुक्रवार शाम वृद्ध ने अपने पौत्र की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। उसने बच्चे की जीभ एवं गुप्तांग भी काट डाले।

खून से सने कपड़े पहन कर घर पहुंचा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना को अवैध संबंध से जोड़ कर देख रही है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा निवासी अमर सिंह वर्मा का तीन महीने पहले अपने पुत्र कृष्णकांत वर्मा उर्फ अन्नू और उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस पर कृष्णकांत की पत्नी मायके चली गई।उसके न आने पर कृष्णकांत और उसके पिता के बीच तनातनी रहने लगी। शुक्रवार शाम अमर सिंह अपने पौत्र आशीष (3) पुत्र कृष्णकांत को लेकर खेत चला गया। देर शाम तक उसके न लौटने पर कृष्णकांत का बड़ा बेटा हिमांशु खेत में गया।
आरोप है कि हिमांशु ने वहां अमर सिंह को आशीष का कत्ल करते देखा। बचाने की कोशिश की तो अमर सिंह ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद वह रात करीब आठ बजे खून से सने कपड़े पहन कर घर पहुंचा।
घरवालों ने आशीष के बारे में पूछा। पहले तो उसने आनाकानी की लेकिन बाद में सच कबूल लिया। परिवार के लोग दौड़ कर खेत में पहुंचे तो आशीष मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद ने बताया कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है। आरोपी की पत्नी की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ कृष्णकांत ने बताया कि उसका पिता अमर नाथ उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।
पहले भी कई बार वह उससे छेड़छाड़ भी कर चुका था, लेकिन लोकलाज के भय से वह अनदेखी करता रहा। पड़ोसियों ने बताया कि अमर सिंह अपने दोनों पौत्र से काफी प्रेम करता था।
अक्सर दोनों को कंधे पर बिठाए घूमता रहता था। पौत्र को नहलाता व खाना भी खिलाता था, लेकिन किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद हैवान बन गया ।

Related Articles

Back to top button