उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी के किसानों के लिए अखिलेश ने किया बड़ा ऐलान

akhilesh-yadav-567adadc26267_exlstमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2016 को भी किसान वर्ष के रूप में मनाएगी। इस दौरान किसानों की आमदनी बढ़ाने और बिचौलियों को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। बिचौलिये खत्म हुए तो किसानों को धान का वाजिब दाम मिलने लगेगा।

अखिलेश यादव बुधवार को अपने निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 113वें जन्म दिवस पर किसान सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सर्वाधिक उत्पादन, गैर परंपरागत खेती, पशुपालन और मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 40 किसानों को सम्मानित किया।

सर्वाधिक उत्पादन के लिए पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार के रूप में क्रमश: 20, 15 और 10 हजार रुपये और प्रशस्ति दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन केवल किसान दिवस के रूप में मनाने का मौका नहीं है। इस दिन सभी को बुराइयां दूर करने का संकल्प भी लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री बोले, आजादी के बाद प्रदेश और देश में चौधरी साहब जैसा किसान नेता नहीं हुआ। उन्होंने आजीवन किसानों के लिए आवाज उठाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, देश और प्रदेश तरक्की के रास्ते पर नहीं चल सकता।

उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए वर्ष 2015 को किसान वर्ष के रूप में मनाया। यह 2015 तक सीमित नहीं रहेगा। 2016 को भी किसान वर्ष के रूप में मनाएंगे। इस संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा।

विदेशी चीनी आने से प्रभावित हुए गन्ना किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 में जब समाजवादी सरकार आई तक चीनी का भाव अच्छा था। इसलिए गन्ना मूल्य में 40 रुपये क्विंटल की वृद्धि की।

पुरानी सरकारों ने विदेशों से इतनी चीनी मांगी ली कि देश का बाजार खराब हो गया। चीनी के भाव गिरने से गन्ना किसान बहुत दुखी था। उन्हें राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर मदद की। गन्ना मूल्य भुगतान के लिए बजट से तीन हजार करोड़ रुपये दिए गए।

Related Articles

Back to top button