जीवनशैली

ये है शादी की अंगुठी को ‘अनामिका’ उंगली में पहने की असली वजह!

0.jpg-nggid03281-ngg0dyn-160x120x100-00f0w010c011r110f110r010t010नई दिल्ली: हर कोई जानता है कि हम शादी की अंगूठी को अपने उलटे हाथ की चौथी यानी ‘अनामिका’ उंगली पर ही पहनते हैं। यहां तक की विभिन्न संस्कृतियों और देशों में भी शादी की अंगूठी को ‘अनामिका’ उंगली पर ही पहना जाता है। इसे एक सार्वभौमिक प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया जाता है।हालांकि, इसके पीछे की वजह विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं में अलग-अलग दी जाती है।

इस आर्टिकल में हम आपको शादी की अंगूठी को अनामिका उंगली पर ही क्यों पहना जाता है इस बात की जानकारी दे रहे हैं। इस बात को जानने के लिए हमें विभिन्न प्राचीन संस्कृतियों और सिद्धातों से होकर गुजरना होगा। हम पहले पूर्व की संस्कृति से इस बात को समझाने की कोशिश करते हैं। चाइना के लोगों का यह विश्वास है कि सभी संबंधों में शादी का संबंध सबसे ज्यादा मजबूत होता है। इस वजह से वह शादी की अंगुठी को उल्टे हाथ की अनामिका उंगली पर पहनते हैं। पश्चिम में देखें तो रोमन्स ने शादी की अंगूठी को अनामिका उंगुली में पहने के पीछे के अपने कारणों को खोजा।

उनका मानना था कि उलटे हाथ की चौथी उंगली में एक ऐसी नस होती है जिसका जुड़ाव सीधे दिल से होता है। इस नस को ‘वेना अमोरिस’ कहा जाता है। यह एक लैटिक शब्द है जिसका अर्थ- प्यार की नस होता है। इसकी वजह से रोमन लोग भी शादी की अंगूठी को अनामिका उंगली पर ही पनते हैं। 

Related Articles

Back to top button