मनोरंजन

ये हॉलीवुड एक्ट्रेस होतीं फूलों की मालकिन, सुबह उठकर नहीं धोती मुंह

phpThumb_generated_thumbnail (6)सलमा के साथ ली सेल्फी को अक्षय ने लिखा सेल्फी ऑफ ए लाइफटाइम, जानिए उनकी यंग स्किन सीक्रेट और कुछ अनजानी बातों के बारे में…

 

phpThumb_generated_thumbnail (7)हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायक के वाकई निगाहें थम जाएं, ऐसी खूबसूरती की मल्लिका हैं। इनकी उम्र से इनके चेहरे पर नहीं झलकती। स्किन ऐसी कि देख ले, तो देखता रह जाए। 49 साल की उम्र में भी उनका चेहरा दिखता है एकदम फ्रेश। खुद इस बारे में उनका कहना है कि वे सुबह उठकर अपना चेहरा नहीं धोतीं। जवां दिखने के लिए वे ऐसा करती हैं।

उनका कहना है कि रात को आपकी त्वचा ऐसे तेलों का पुनर्निर्माण करती है, जो आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। वे कहती हैं कि ये अजीब नुस्खा हो सकता है, लेकिन सटीक है। अगर चेहरा धोना भी है, तो इस तरह धोएं कि तेल चेहरे से न हटे। रात में ही त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर सोना चाहिए।

 

पीती हैं हड्डियों का शोरबा –

उन्हें बोटॉक्स पसंद नहीं है। वह त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए गाय की हड्डियों का शोरबा पीती हैं। उनका कहना है कि गाय की कुछ हड्डियां धीमी आंच पर पकाते हैं। यह जिलेटिन और वसा से भरपूर होता है। हड्डियां उबालने के बाद उसमें एक चम्मच सेब से बनी शराब डालती हैं। इसे शोरबे को रोज एक कप पीती हैं।इससे त्वचा जवां रहती है।

योगा करना पसंद

सलाम कार्डियो नहीं करती। ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ती। वे योगा करती हैं। इससे बरकरार है उनकी फिटनेस।

phpThumb_generated_thumbnail (9)सेक्स वर्कर की छोटी भूमिकाएं कीं –

ये हॉलीवुड अभिनेत्री बचपन में अच्छी जिमनास्ट थीं। आलंपिक खेलों में भाग लेना चाहती थीं लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। हॉलीवुड में भी उन्हें मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ा, क्योंकि वे मैक्सिको से आई थीं। उनका कहना है कि जब वह पहली बार हॉलीवुड आईं तो उनके मैक्सिकन बोलने के कारण उन्हें नौकरानी और सेक्स वर्कर की छोटी-मोटी भूमिकाएं ही मिलती थीं। यह संघर्ष आठ साल तक चला। आज वे अमेरिका की ग्लैमरस एक्ट्रेस, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सब हैं। 

अभिनेत्री नहीं, तो होती अंतरिक्ष यात्री –

मैक्सिको की अभिनेत्री सलमा हायक अगर फिल्मी दुनिया में नहीं होती, तो अंतरिक्ष यात्री हो सकती थीं। वे फूलों की दुकान की मालकिन भी हो सकती थीं।

फुटबॉल मैच देखकर रोती हैं-

सलमा हायक का कहना है कि वह फुटबॉल मैच देखने के दौरान काफी भावुक हो जाती हैं और कभी-कभी रोने के लिए मजबूर हो जाती हैं।

Related Articles

Back to top button