दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

योगेंद्र यादव हिरासत में लिए गए , तो अरविंद ने दिया साथ!

arviनई दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन मिल गया है। आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार केजरीवाल ने योगेंद्र के समर्थन में कुछ कहा है। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, योगेंद्र के साथ दिल्ली पुलिस का बर्ताव निंदनीय है। वो शान्तिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। यह उनका फंडामेंटल राइट है।बता दें कि योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने सोमवार की देर रात जंतर मंतर से हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर करके पुलिस पर बदसलूकी और पिटाई करने का भी आरोप लगाया। उनके सहयोगी और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया कि पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन पर मैंने गिरफ्तारी की वजह पूछी लेकिन पुलिस का कोई जवाब नहीं मिला।दरअसल, ‘आप’ से अलग होने के बाद योगेंद्र यादव ने अपना एक संगठन ‘स्वराज अभियान’ बनाया जो भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रहा है। सोमवार को वो अपने साथियों के साथ जंतर-मंतर पर रैली के दौरान जब उन्होंने प्रधानमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक धारा 144 लागू होने के कारण लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button