मनोरंजन

रणवीर का खुलासा: 12 साल की उम्र में किया ‘कंडोम का यूज’

ranveer-singh-56851a1ed45c3_lबॉलीवुड के बाजीराव यानी की रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू को दौरान चौकाने वाला खुलासा किया।उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 साल की उम्र में पहली बार कंडोम का इस्तेमाल किया था। 26 साल की उम्र तक उन्होंने कई लोगों से संबंध भी बनाए।

इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्होंने कंडोम का ऐड क्यों किया तो इस पर रणवीर ने कहा, मैंने खुद कंडोम कंपनी को एप्रोच किया और उनसे कहा कि मैं आपके लिए ऐड करना चाहता हूं।

इसका एक और कारण यह भी है कि 12 साल की उम्र में जब पहली बार कंडोम यूज किया था तो वह इसी कंपनी का था। रणवीर ने बताया कि इस ऐड की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी थी।

इस दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि 26 साल की उम्र तक उनके कई लोगों से संबंध रहे है लेकिन इसके बाद में उन्हें महसूस किया  कि किसी एक के साथ रिलेशनशिप ही बेहतर है। बता दें फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने वाले रणवीर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी डेट कर चुके है।

इसके अलावा  फिल्म रामलीला से दीपिका और रणवीर की काफी नजदीकियां बढ़ गई। खैर ये दोनों स्टार अपने रिश्ते को अभी तक केवल एक दोस्ती का नाम देते रहे है।

Related Articles

Back to top button