मनोरंजन

रणवीर दीपिका के साथ वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे कनाडा

103182-deepika-ranveerदस्तक टाइम्स एजेंसी/मुंबई : वेलेन्टाइन डे सेलिब्रेट करने का खुमार तो अभी सभी पर चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी वेलेंटाइन मनाने का इंतजार कर रही है। बॉलीवुड कपल्स अलग-अलग जगहों पर इसे सेलिब्रेट करने का सोच रहे है। वेलेंटाइन डे मनाने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी तैयार है। रणवीर सिंह वेलेंटाइन डे मनाने के लिए टोरंटो (कनाडा) पहुंच गए है। 

 गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अभी अपनी फिल्म ‘XXX’ में व्यस्त है। इस फिल्म में वे हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के साथ नजर आएँगी। वे अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है इसलिए वेलेंटाइन डे मनाने के लिए मुंबई नहीं आ सकती थी। इसलिए रणवीर सिंह अपनी प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन डे मनाने के लिए खुद टोरंटो पहुँच गए। 

रणवीर सिंह दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘XXX’ का अच्छा प्रचार प्रसार कर रहे है। किसी भी इवेंट और अवार्ड शो में रणवीर दीपिका की तारीफ करने से नही चूकते है।

Related Articles

Back to top button