राज्यराष्ट्रीय

रांची में फूड प्वाइजनिंग से 150 लोगों की तबीयत बिगड़ी

jharkhand-mapरांची। बकरीद पर ओरमांझी के कुटेगांव में लगे मेले में अंडा और गोलगप्पा खाने के बाद डेढ़ सौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें करीब 140 बच्चे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुरू में एक-दो लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की पर अचानक उनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग मरीजों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कुटे गांव में चिकित्सा शिविर लगाया है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया है। ओरमांझी के चिकित्सा प्रभारी डॉ आरबी सिंह के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। एजेंसी

 

 

Related Articles

Back to top button