राज्यराष्ट्रीय

रात में सिगरेट पी तो हो जाइये थप्पड़ के लिए तैयार

09brajrajbhavan_09_06_2016धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है…ये एक चेतावनी है जो सभी जानते हैं, लेकिन राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां पर आपको इस चेतावनी को फॉलो करना ही पड़ता है।

कारण यहां पर जब भी कोई सिगरेट सुलगाता है उसे एक झन्नाटेदार थप्पड़ रसीद होता है। है ना अजीब बात लेकिन ये सच है।

अब ये थप्पड़ मारता कौन है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इसके पीछे एक कारण ये है कि वो दिखता ही नहीं है। कहा ये जाता है कि यहां कोई आत्मा है जो सिगरेट पीने वालों को थप्पड़ मारती है।

रात में यदि कोई ड्यूटी के दौरान सोया, तो वो भी पिटता है

कोटा के सिविल लाइन्स, नयापुरा में स्थित बृजराज भवन पैलेस अपनी खूबसूरती से सभी सैलानियों का मन मोह लेता है। इस हेरिटेज होटल में हर कोई ठहरना चाहता है। ठहरने से पहले उनसे ये कहा जाता है कि रात में यहां सिगरेट पीना मना है।

कहा जाता है कि यहां एक मेजर का भूत घूमता है, जिसे डिसिप्लिन पसंद है। उसे रात में सिगरेट पीकर टाइम पास करने वाले और ड्यूटी करने वालों की नींद से सख्त परहेज है। यदि कोई गार्ड रात में ड्यूटी के वक्त सोता हुआ मिलता है तो कुछ ही देर में उसके चीखने की आवाजें आने लगती हैं।

सुबह उसका गाल लाल और सूजा हुआ दिखाई देता है। माना जाता है कि ये सजा पैलेस का एडमिनिस्ट्रेशन नहीं बल्कि मेजर का भूत देता है। रात में इस पैलेस के गार्डन में भी कोई नहीं जाता है। वहां कई बार लोगों ने मेजर और उसके बच्चे के भूत को टहलते हुए देखने का दावा भी किया है।

Related Articles

Back to top button