ज्ञान भंडार

रामपालः पहले सेवा करती थी सेविकाएं, जेल गए तो घट गया वजन

rampal_1447908089_1448428पानीपत। हिसार सतलोक आश्रम के मुखिया संत रामपाल इन दिनों देशद्रोह व छह अलग-अलग आरोपों के चलते जेल में हैं। रामपाल के वकील एके सिंह के अनुसार उन्होंने एक साल में उनका वजन 4.5 किलो घटकर 90 किलो रह गया है। रामपाल ब्लड शुगर व ह्रदय रोग से पीड़ित हैं और चिकित्सकों की देखरेख में चल रहे हैं। जेल सूत्रों के अनुसार अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। पिछली सुनवाई में रामपाल के अधिवक्ता की ओर से डिस, टीवी देखने और चारो वेद, देवी पुरान, विष्णु पुरान, एवं अन्य ज्ञान संबंधी धार्मिक ग्रंथों की डिमांड की थी। रामपाल इन धार्मिक ग्रंथों का अध्यय करना चाहते हैं।
 
पहले सेवा करती थी सेविकाएं
संत रामपाल की बाबा बनने की कहानी जितनी दिलचस्प है उतनी है उनकी गिरफ्तारी के बाद सामने आई बातें भी। जी हां, बाबा रामपाल के सतलोक आश्रम स्थित उसके निजी कक्ष में छह सेविकाएं रहती थीं। रामपाल के अनुयायी मनोज ने पुलिस को यह जानकारी दी थी। इन सेविकाओं को रामपाल बहन कहकर पुकारता था। जानकारी के मुताबिक, रामपाल की 50 वर्षीय बहन राजबाला, जींद निवासी 55 वर्षीय सावित्री, गांव धनाना की 22 वर्षीय नीलम, सोनीपत की 30 वर्षीय गीता, बलजीत की बेटी बबीता और राजस्थान के अमेठ की 22 वर्षीय टीना के अलावा कोई महिला अनुयायी रामपाल के निजी कक्ष तक नहीं जा सकती थी।
 
धतूरे से बनी दवाई लेता था…
आश्रम में मौजूद पुरुष अनुयायियों में केवल मनोज ही रामपाल का ऐसा सेवक था जो रामपाल के निजी कक्ष तक पहुंच रखता था। मनोज ने खुलासा किया था कि रामपाल के खान-पान की व्यवस्था से लेकर दवाइयों तक की निगरानी उसी के जिम्मे थी। रामपाल काले और सफेद धतूरे से बनी दवाइयों का सेवन करता था।

 

Related Articles

Back to top button