स्पोर्ट्स

राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे सुशील

नई दिल्ली : ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार अगले साल अप्रैल में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेंगे। सुशील ने के. डी. जाधव स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में जीत हासिल करते हुए टीम में जगह बनाई है। सुशील ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में जितेंद्र कुमार को 4-3 से हराया। सुशील ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 2 पदक जीते थे। उन्होंने नई दिल्ली 2010 और ग्लास्गो 2014 में स्वर्ण पदक जीते थे। ग्लास्गो के बाद सुशील फिट नहीं होने के कारण रियो ओलिंपिक के लिए प्रवेश हासिल नहीं कर पाये थे। वह पिछले महीने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उतरे थे और उन्होंने हाल ही में जोहान्सबर्ग राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रमंडल के लिए शामिल अन्य खिलाड़ी हैं, 57 किलोग्राम भारवर्ग में राहुल अवारे, 65 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंग पूनिया और 86 किलोग्राम भारवर्ग में सोमवीर। इसके अलावा सुशील (74 किलोग्राम भारवर्ग), मौसम खत्री (97 किलोग्राम भारवर्ग) और सुमित राणा (125 किलोग्राम भारवर्ग) से शामिल किये गय हैं।

Related Articles

Back to top button