Entertainment News -मनोरंजनअजब-गजब

रिचा के साथ काम करेंगे कुणाल कपूर

richa-18_18_06_2016बॉलीवुड एक्टर्स रिचा चड्ढा और कुणाल कपूर एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह कोई फिल्म नहीं है मगर एक सामाजिक काम है।

कुणाल कपूर और रिचा चड्ढा ने तय किया है कि दोनों मिलकर ऐसी लड़कियों के लिए आशियाना बनाने के उद्देश्य से राशि जुटाएंगे जो जिस्मफरोशी के धंधे का शिकार हुई है और एक नई शुरूआत के लिए विकल्प तलाश रही हैं।

सूत्र ने कहा ‘दोनों ही एक्टर एक एनजीओ से जुड़े हैं। ये ऐसी लड़कियों और महिलाओं के बीच रहकर काम करता है जो गैरकानूनी व्यापार का शिकार हुई है।’ इसी के अंतर्गत कोशिश है कि इनके लिए भी घर बनाए जा सके।

खबरी ने बताया ‘इस प्रयास के बूते 15 लड़कियों को लाभ मिलेगा। दोनों ही सितारे और भी लड़कियों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। वो एनजीओ के लिए पैसा जुटाने के लिए प्रयासरत है।’

रिचा ने इस बारे में कहा ‘मैं हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहती थी। जब मैं थोड़ी सी फेमस हुई तो ऐसा प्रयास किया। यह लड़कियां नरक में भेज दी गई थी। यदि उनको वापस लाने में मैं कुछ भी योगदान कर सकती हूं तो मुझे खुशी होगी।’

Related Articles

Back to top button