मनोरंजन
‘रेप’ वाले बयान पर नहीं झुके सलमान

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अपने रेप वाले बयान पर बुधवार को महिला अायोग को जवाब भेज दिया है पर इसमें उन्होंने माफी नहीं मांगी है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने बताया कि सलमान खान ने अपना जवाब तो भेज दिया है पर में माफी नहीं मांगी। अब यह मामला NCW की कानूनी टीम देखेगी।
आपको बता दें कि सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ के एक सीन की शूटिंग करने के बाद एक सवाल के जवाब में कहा था कि इस फिल्म में काम करने के बाद इतनी थकान हो जाती है कि उसके बाद उन्हें रेप के शिकार महिला जैसा महसूस हुआ है।



