मनोरंजन

‘रॉकी हैंडसम’ में इस हैंडसम लुक में दिखेंगे जॉन अब्राहम

john-abraham-5674e59a114af_lअभिनेता जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में नजर आने वाले हैं और उनका इस फिल्म का लुक भी रिलीज हो गया।

जॉन नीले रंग के सूट में हाथ में गन लिए कुछ इस अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म ‘फोर्स’ में एक साथ काम करने के बाद जॉन अब्राहम और डायरेक्टर निशिकांत कामत अब ‘रॉकी हैंडसम’ में भी साथ नजर आएंगे।

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रुति हसन होंगी, जो इसके पहले जॉन के साथ फिल्म ‘वेलकम बैक’ में नजर आईं थी।

रॉकी हैंडसम कहानी है एक पिता की जिसकी कोई बेटी नहीं है और एक 7 साल के बेटी की जिसका कोई पिता नहीं है।

एक्शन के साथ-साथ यह एक इमोशनल कहानी भी होने वाली है। फिल्म का एक्शन विदेशी एक्शन डायरेक्टर्स ने डिजाईन किया है और 4 बेहतरीन गीत भी इस फिल्म में सुनने को मिलेंगे। गोवा, मुंबई और पुणे में इस फिल्म की शूटिंग की गयी है। ‘रॉकी हैंडसम’ अगले साल मार्च के महीने में रिलीज होगी।

बता दें इससे पहले जॉन और वरूण धवन की फिल्म ढिशूम का फर्स्ट लुक सामने आया था। नया साल जॉन के करियर के लिए बेहद अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि उनकी तीन फिल्में उनके फैंस का मनोरंजन करने बड़े पर्दे पर जल्द आ  रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button