मनोरंजन
रोंगटे खड़े कर देगी राधिका आप्टे और मनोज बाजपेयी की यह फिल्म


बॉलिवुड के शानदार कलाकार मनोज बाजपेयी और राधिका आप्टे को लेकर शिरीष कुंदर ने एक शॉर्ट फिल्म ‘कृति’ कल 22 जून को यूट्यूब पर रिलीज़ की है। लगभग 18 मिनट की यह फिल्म साइको थ्रिलर बेस्ड कहानी है, जिसे आप खत्म होने से पहले शायद बीच में छोड़ना पसंद न करेंफिल्म दर्शकों को बांधे रखने में पूरी तरह सफल है, जिसके जरिए शिरीष कुंदर ने शॉर्ट फिल्म वर्ल्ड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे के अलावा नेहा शर्मा भी हैं।