राष्ट्रीय

लेखिका महाश्‍वेता देवी का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

कोलकाता। लेखिका महाश्वेता देवी का गुरुवार को बेलव्‍यू अस्‍पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है।

mahaswetadevi-died_28_07_2016पश्‍िचम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। इससे पहले दिसंबर में भी उन्‍हें कोल्‍ड इंफेक्‍शन की समस्‍या होने के बाद महानगर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महाश्वेता देवी एक बांग्ला साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें 1996 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने को एक पत्रकार, लेखक, साहित्यकार और आंदोलनधर्मी के रूप में विकसित किया।

महाश्वेता जी ने कम उम्र में लेखन शुरू किया और विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं के लिए लघु कथाओं का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका पहला उपन्यास, नाती वर्ष 1957 में प्रकाशित हुआ था। ‘झाँसी की रानी’ महाश्वेता देवी की प्रथम रचना है, जो 1956 में प्रकाशित हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button